{"_id":"5b33df804f1c1b624d8b8777","slug":"141530126208-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएम का रेलवे स्टेशन पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएम का रेलवे स्टेशन पर छापा
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडल रेल प्रबंधक के साथ आईं सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर छापा मार दिया। उन्होंने गड़बड़ी पाए जाने पर खाद्य पदार्थों के तीन स्टॉलों को बंद कर दिया। स्टॉलों के बंद होने से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
रेलवे अधिकारियों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉलों की लगातार शिकायत मिल रही हैं। ओवर रेटिंग के मामले में कुछ दिन पूर्व एक स्टाल को सीज भी किया गया था। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को डीआरएम के साथ एसीएम रीतिका वशिष्ठ टीम के साथ सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। और स्टालों पर छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने प्लेटफार्म नंबर 4 पर 10-11 और प्लेटफार्म नंबर 6 के एक स्टॉल को बंद कराया। इन स्टाल की बिल न दिए जाने की शिकायत भी थी। एक स्टॉल पर अमूल दूध की जगह सामान्य दूध दिया जा रहा था। एक स्टॉल संचालक पर मेडिकल नहीं मिला। स्टॉलों पर अनियमितता पाएं जाने पर एसीएम ने तीनों स्टालों को बंद करा दिया। इस करवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।