फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदले मौसम के बाद बीमारियों का अटैक

बदले मौसम के बाद बीमारियों का अटैक

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बदले मौसम के बाद बीमारियों का अटैक
सहारनपुर। सर्दी के बाद गर्मी और अचानक हुई बरसात के बाद बीमारियों ने हमला बोल दिया है। जिला अस्पताल में वायरल, मलेरिया और टाइफाइड बुखार और त्वचा रोगियों में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 1516 मरीजों ने पर्चा बनवाकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें कुछ मरीजों को भर्ती किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सर्दी के बाद आई गर्मी और एक सप्ताह में दो बार हुई बारिश से मलेरिया, वायरल, टाइफाइड बुखार और त्वचा के रोगियों में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले तीन दिनों में जिला अस्पताल में 80 फीसदी मरीज बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित आए है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की भीड़ लगी पड़ी है। मगर, जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। दो फिजिशियन ही बुखार के सैकड़ों मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ भी एक ही है।
विज्ञापन

मरीज बोले, सुबह छह बजे से लगे हैं लाइन में
जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू हो जाती है। मगर, भीड़ के चलते सुबह छह बजे से ही मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद भी दो बजे तक मरीजों का नंबर नहीं आ रहा है। गंगोह निवासी नसरीन बानो पत्नी सलीम अहमद ने बताया कि उसे तीन दिन से बुखार आ रहा है। बुधवार को वह अस्पताल आई थी तो उसका नंबर नहीं आया। आज सुबह छह बजे से ही उसे लाइन में लगना पड़ा। पुवांरका ब्लॉक के गांव आसनवाली निवासी राजेंद्र पाल ने बताया कि एक सप्ताह से वह त्वचा रोग से पीड़ित है। दो बार अस्पताल दिखाने आया। मगर, उसका नंबर नहीं आया। क्योंकि, जिला अस्पताल में एक ही त्वचा रोग विशेषज्ञ है, जिसके पास रोजाना 300 से 400 मरीजों की लाइन लग रही है। खानआलमपुरा निवासी शाहजेब ने बताया कि उसे बुखार के साथ खांसी हो रही है। बृहस्पतिवार को भी उसका नंबर नहीं आया। इसलिए उसे अब अपना इलाज निजी चिकित्सक के यहां करना पड़ेगा। तेजी से फैल रहा फंगल इंफेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. कर्मवीर सिंह का कहना है कि इन दिनों तेजी से फंगल इंफेक्शन फैल रहा है, जिससे मरीज के शरीर पर लाल रंग के चक्कते हो जाते हैं। इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जल्दी लगता है। बचाव के लिए सूती कपड़े पहनने चाहिए। सूखे हुए तोलिये का इस्तेमाल करना चाहिए। ताजे पानी से नहाना चाहिए। कुएं और टैंक के पानी का इस्तेमाल ना करें। एंटी फंगल साबुन का प्रयोग करें।

एक सप्ताह से पहले नहीं छोड़ रहा बुखार
सहारनपुर। मलेरिया, टाइफाइड और वायरल बुखार के मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. आरके टंडन का कहना है कि एक सप्ताह में मलेरिया, टाइफाइड और वायरल बुखार तेजी से फैला है। मलेरिया से बचने के लिए लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय करने होंगे और सावधानी बरतनी होगी। बुखार ठीक होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed