{"_id":"5a7dddab4f1c1bef7b8b6546","slug":"141518198187-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने शिक्षकों को नोटिस भेज मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने शिक्षकों को नोटिस भेज मांगा स्पष्टीकरण
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ पर वर्चस्व को लेकर शिक्षक गुटों में खींचतान जारी है। संगठन के एक गुट के पदाधिकारियों की शिकायत पर बीएसए ने दूसरे गुट में खुद को संगठन के पदाधिकारी के रूप में पेश करने वाले शिक्षकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
एक गुट के जिला मंत्री डॉ. संजय शर्मा ने बीएसए रमेंद्र कुमार को तीन फरवरी 2018 को शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप था कि वित्तीय अनियमितता के चलते मंडलीय मंत्री ने जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार को पद से हटाते हुए छह वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित किया था। मगर इसके बावजूद संदीप लगातार संगठन के लेटर हेड पर खुद को जिलाध्यक्ष दर्शाकर विभाग और शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं। अरविंद कुमार यादव नाम का शिक्षक भी अनधिकृत रूप से कार्यवाहक जिला मंत्री के रूप में काम कर रहा है जो गलत है। शिकायत के बाद बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने संदीप सिंह पंवार को पत्र लिखकर अरविंद कुमार यादव के मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है। पूछा है कि क्या पदों पर काम करने के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी से अनुमति ले ली गई थी या नहीं।