फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सामूहिक शादी समारोह में नहीं पहुंचे 11 जोड़े

सामूहिक शादी समारोह में नहीं पहुंचे 11 जोड़े

Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक शादी समारोह में नहीं पहुंचे 11 जोड़े
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 99 जोड़ों का विवाह कराया, जबकि 11 जोड़े शादी समारोह में नहीं पहुंचे। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पर चुनहैटी फाटक के नजदीक एक सभागार में मुस्लिम और हिंदू समाज के 99 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 110 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। लेकिन 11 जोड़ें किन्हीं कारणों से विवाह स्थल पर नहीं पहुंचे। 66 जोड़ों का हिंदू और 33 जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि सीधे भेजी गई। साथ ही 10 हजार रुपये का सामान दिया गया, जिसमें बिछवे, पाजेब, लहंगा, सफारी सूट, स्मार्ट मोबाइल फोन व 35 बर्तन दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि इस आयोजन में नारी निकेतन में रहने वाली 22 युवतियों विवाह भी संपन्न कराया गया। इन लड़कियों के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसी लड़कियों की विवाह के लिए योग्य वर का चुनाव किया गया है, जिससे भविष्य में इन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। एक विधवा महिला का भी विवाह कराया गया। मंडलायुक्त ने स्वयंसेवी संस्थाओं और जनता से आह्वान किया कि वे ऐसे आयोजनों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने वर-वधू को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। निदेशक समाज कल्याण जगदीश प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, एसएसपी बबलू कुमार, माहपौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक महावीर राणा, राजीव गुंबर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed