फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पीएम आवास योजना में पक्का आशियाना देने की तैयारी

पीएम आवास योजना में पक्का आशियाना देने की तैयारी

Fri, 26 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में पक्का आशियाना देने की तैयारी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में 4400 पात्रों को सरकार ने पक्का मकान देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पात्रों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से 50 हजार से 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद की छह नगर पंचायतों, चार नगर पालिकाओं और नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में ऐसे 4400 पात्रों की सूची तैयार की गई, जिनके मकान कच्चे हैं। इसके लिए पात्रों के सभी दस्तावेज जमा करा लिए गए हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना निदेशक आरके कौशिक ने बताया कि उनके विभाग की ओर से सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मकान का सर्वे के आधार पर पात्र व्यक्ति को 50 हजार से 2.50 लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। यह पैसा पात्र व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। पहले चरण में 4400 पात्रों का चयन किया गया है। योजना 2022 तक चलेेगी। दूसरे चरण में पात्रों को चयनित करने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि एक-एक मकान को पक्का बनवाया जाए।
विज्ञापन

-------------------------
नहीं बन सके स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड
सहारनपुर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार ने आधार कार्ड की तरह स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड बनाने की योजना चलाई थी। मगर, जनपद में अभी तक वरिष्ठ नागरिकों के स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड नहीं बन पाए हैं। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता साफ नजर आ रही है। उधर, सीएमओ बीएस सोढ़ी का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए काम शुरू कराया जाएगा। जल्द वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इन कार्डों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को अपना उपचार कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed