फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट खेती के प्रारूप को रेखा चित्रों से समझाया

स्मार्ट खेती के प्रारूप को रेखा चित्रों से समझाया

Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट खेती के प्रारूप को रेखा चित्रों से समझाया
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय गंगोह एवं इंडियन सोसायटी ऑफ एग्री बिजनेस प्रोफेशनल्स, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आजीविका के अवसर बढ़ाने विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान की डायरेक्टर डॉ. मनीषा आचार्य द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा इन्क्यूबेटर, स्टार्ट अप, उद्यमिता विषयों पर प्रकाश डाला गया। अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं तथा उनके निवारण हेतु समन्वित कृषि प्रणाली के द्वारा वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दुगना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के टिप्स भी दिए। भविष्य में होने वाली स्मार्ट खेती, स्मार्ट विलेज के प्रारूप को रेखाचित्र के माध्यम से समझाया जिसमें कि ड्रोन की मदद से खेतों के सर्वेक्षण, फसलों में लगने वाली बीमारियों, उर्वरता आदि का पता लगाया जा सकेगा। इस अवसर पर कृषि, बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल व फार्मेसी संकाय के छात्रों सन्नी चौहान, अमित कुमार, नीरज कुमार, विक्रांत, अनुज, आकाश सिंह, नेहा, यशस्वी शर्मा, शौर्य, वंशिका, अभिषेक कुमार, दीक्षित चौधरी इत्यादि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा उपरोक्त बताए गए विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने शोभित विश्वविद्यालय में एक इन्क्यूबेटर सेंटर की स्थापना कराने हेतु भी सहयोग का आश्वासन दिया। कृषि, बायोमेडिकल, एवं फार्मेसी के अध्यापकों ने भी प्रोजेक्ट बनाकर जमा करने की बात कही गई। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. डी. के कौशिक, रजिस्ट्रार विजय कुमार सिंह, डीन डा. महिपाल सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed