{"_id":"59ab0a8c4f1c1b41738b4dc5","slug":"141504381580-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हेल्थ समेत कई चिकित्सकों ने नहीं छोड़ी कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हेल्थ समेत कई चिकित्सकों ने नहीं छोड़ी कुर्सी
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी हेल्थ समेत कई चिकित्सकों ने नहीं छोड़ी कुर्सी
सहारनपुर। एडी हेल्थ (मंडलीय अपर निदेशक स्वास्थ्य) और एडिशनल सीएमओ समेत जिला अस्पताल के अनेक चिकित्सकों को ट्रांसफर होने के करीब 15 दिन बाद भी रिलीव नहीं किया जा रहा है। ऐसे में रिलीव न करने वाले अधिकारियों की भी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, स्थानांतरित हो चुके स्वास्थ्य अधिकारियों पर भी नियमों को ताक पर रखकर काम करने के आरोप लग रहे हैं।
शासन ने कुछ दिन पहले ट्रांसफर पॉलिसी जारी की थी। इसके तहत शासन ने एडी हेल्थ मधु सक्सेना का स्थानांतरण अलीगढ़, एडिशनल सीएमओ डॉ. विक्रम पुंडीर का ट्रांसफर बागपत, जिला कारागार में तैनात डॉ. अनिल कुमार का ट्रांसफर शामली और देवबंद में तैनात डॉ. विके मिश्रा का ट्रांसफर गाजियाबाद किया था। एडी हेल्थ पर आरोप है कि ट्रांसफर के बावजूद उन्होंने सहारनपुर नहीं छोड़ा है। उन पर ट्रांसफर होने के बाद अनेक चिकित्सकों और कर्मचारियों के बैक डेट दिखाकर ट्रांसफर करने का भी आरोप है। उधर, एडिशनल सीएमओ और अन्य चिकित्सकों द्वारा जनपद न छोड़े जाने के लिए सीएमओ डॉ. बीएस सोढी को जिम्मेदार माना जा रहा है। आरोप है कि ट्रांसफर हुए चिकित्सकों को रिलीव करने में उनकी ओर से देरी की जा रही है।