फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईद-उल-जुहा पर हुआ शहर का यातायात परिवर्तन

ईद-उल-जुहा पर हुआ शहर का यातायात परिवर्तन

Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा पर हुआ शहर का यातायात परिवर्तन
सहारनपुर। चांद नजर आने के बाद ईद-उल-जुहा शनिवार को मनाए जाने के चलते शहर का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। ईदगाह पर नमाज के लिए वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

ईद दो सितंबर को मनाए जाने के चलते शहर का यातायात परिवर्तित कर दिया गया है। ईद-उल-जुहा की नमाज थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित ईदगाह पर सुबह अदा की जाएगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर का यातायात परिवर्तित किया गया है और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। रूट डायवर्जन शनिवार को सुबह 3 बजे से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन

डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा।
--। यह रहेगा परिवर्तित यातायात
1. दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से नकुड़, गंगोह के रास्ते सरसावा होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली), जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबन्द से नागल, गागलहेड़ी होकर जाएंगे।
3.अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे शाहजहांपुर से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वे शाहजहांपुर से चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, फतेहपुर सेे देहरादून जाएंगे।
5. विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, नागल, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
6. देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है वे छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे।
7. देहरादून की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें शामली, दिल्ली जाना है, वे गागलहेड़ी से नांगल, देवबंद, बड़गांव, संजय चौक नानौता से होकर जाएंगे।
8. देहरादून की ओर से आने वाले छोटे वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे अंबेडकर चौक से एसबीडी चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक, शुगर मिल तिराहे, मानकमऊ पुलिया, नकुड़ तिराहे से अंबाला की ओर जाएंगे।
9. अंबाला की ओर से हल्के वाहन जिन्हें देहरादून जाना है वे नकुड़ तिराहे से मानकमऊ, शुगर मिल तिराहा, सर्किट हाउस, हसनपुर चौक, सिविल लाइन तिराहा, एसबीडी चौक, अंबेडकर चौक से होकर देहरादून जाएंगे।
10. बेहट रेाड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन (बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) को निर्धारित अवधि में नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा गंगोह बस अड्डा एवं नकुड़ तिराहे की ओर से कोई भी रोडवेज बस अंबाला रोड पुल की ओर नहीं जाएगी।
-----------------
--। यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
1. नकुड़, सरसावा की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग अंबाला रोड पुल से सर्किट हाउस वाली रोड पर एवं एलाइट पेट्रोल पंप के सामने खाली पड़े स्थान पर हेागी।
2. घंटाघर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गांधी पार्क में कराई जाएगी।
3. चिलकाना की ओर सेे आने वाले नमाजियों के तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग न्यू गोल्डन धर्मकांटा एवं खालिद एक्सपोर्टर तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग फरीदी धर्म कांटा में कराई जाएगी।

4. दोपहिया वाहनों की पार्किंग कल्पना सिनेमा की बाउंड्री में कराई जाएगी। जिसके भर जाने के बाद सभी प्रकार के दोपहिया व चार पहिया वाहनों को गांधी पार्क में पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed