{"_id":"599dd0704f1c1b26658b46ec","slug":"141503514736-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढमोला नदी का जल स्तर बढ़ने से टेंशन में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढमोला नदी का जल स्तर बढ़ने से टेंशन में लोग
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पिछले चार दिन से जनपद में रुक-रुककर हो रही बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशगवार बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर जलभराव से लोग परेशान हैं। सबसे अधिक टेंशन उन लोगों को है, जो ढमोला नदी किनारे बसे हैं। लगातार बारिश की वजह से ढमोला नदी का का जल स्तर बढ़ा हुआ है। आलम यह है कि अनेक घरों में तीन से चार फुट पानी चढ़ गया है, जिसकी वजह से लोगों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
शहर का बृजेश नगर, कपिल विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, गिल कॉलोनी समेत अनेक कॉलोनियां ऐसी हैं, जो ढमोला नदी किनारे बसी हैं। अनेक लोगों ने ढमोला के तट पर कब्जा कर मकान बनाए हुए हैं। वर्ष 2013 में भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से ढमोला नदी ने खूब उत्पात मचाया था। किनारे पर बसे लोगों के घरों में आठ से दस फुट तक पानी घुस गया था। अनेक घर पानी में ही ढह गए थे। कई लोगों की डूबने से मौत भी हो गई थी। माल का भी काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद प्रशासन ने ढमोला किनारे पर हुए कब्जों को चिन्हित कराकर ध्वस्त कराने की बात कही थी, मगर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। पिछले चार दिन से झमाझम बारिश हो रही है। इसकी वजह से ढमोला नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से किनारे पर बसे लोग टेंशन में हैं। अनेक लोग पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कुछ ने सामान तो सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है, मगर रह वहीं रहे हैं। उधर, शहर में जगह-जगह जलभराव भी हो रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की बगल में सड़क टूटी होने की वजह से कई दिन से सड़क तालाब का रूप लिए हुए है। इसकी वजह से राहगीरों खासकर स्टेडियम पहुंचने वाले खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है।