{"_id":"5994a3d34f1c1bb4328b465d","slug":"141502913491-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास लीलाओं के आयोजन पर रात तक झूमे श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास लीलाओं के आयोजन पर रात तक झूमे श्रद्वालु
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर/चिलकाना/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जिले के देहात में मंदिरों में देर रात तक झांकियों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटियों की तरफ से आयोजित रास लीलाओं में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया।
छुटमलपुर के मनकामेश्वर शिव मंदिर और वैदिक शिव सत्संग मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। वैदिक शिव सत्संग मंदिर की युवा कमेटी द्वारा मथुरा से बुलाई गई कलाकारों की मंडली ने शानदार रासलीला का आयोजन किया। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधान विपिन बंसल ने फीता काट कर और कुंवर सिंह पुंडीर मंडावर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर डॉ देवराज पुंडीर, जय गोपाल बंसल, नवदीप गोयल, अनुज बंसल, अर्जुन राणा, निशांत राणा, विशाल राठी, आदित्य गोयल, प्रदीप सैनी, रजत राणा, विकास राणा, अमित चौधरी, दिनेश शर्मा, अंकित कांबोज आदि का सहयोग रहा। बुधवार को दिन में भंडारों का आयोजन किया गया।
चिलकाना में सुल्तानपुर के बाजार वाले मंदिर में त्रिदेव झांकी, हनुमान जी की झांकी तथा कंकरों वाले मंदिर में अमरनाथ जी की यात्रा, चारजो वाले मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, नव दुर्गा, शिव मंदिर ढांगोवाला में मां काली की झांकी, शिव गणेश कैलाश पर्वत की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी का मोहक प्रदर्शन किया गया। डा. हुकुम चन्द सैनी, पं. जयनारायण शर्मा, निशांक जैन, राहुल कुमार, प्रकाश चन्द सैनी, राजकुप्र, राजपाल सैनी, चमनलाल सैनी, संदीप, बसंत गुप्ता, रुपेश, सोपाल आदि थे।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ के शिव मंदिर में जन्माष्टमी समारोह में महंत सहजानंद ब्रह्मचारी शंकराचार्य आश्रम शाकंभरी ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। कृष्ण कुमार शर्मा, बोबी कौशिक, पंडित नितिन शर्मा, जितेन्द्र राणा, अरविंद राणा सहित कमेटी के नगेन्द्र कुमार, पं. देवेन्द्र अमोली, यशपाल प्रजापति, विनोद गुप्ता एडवोकेट आदि का सहयोग रहा।
बड़गांव में मानव कल्याण मंच के तत्वावधान में रथ और डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में राधा कृष्ण की सुंदर सुंदर झांकियां सभी का मन मोह रही थी। रिषीपाल, शिवकुमार शर्मा, प्रधान सुखपाल, कालू, सुखपाल सिंह, नाथीराम का सहयोग रहा।