फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आग लगने से मची खलबली

आग लगने से मची खलबली

Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से मची खलबली
आग लगने से मची खलबली
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बुधवार रात तहसील रोड पर राजवाहे की पुलिया के पास रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजर रहे तारों में अचानक आग लग गयी। बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई को बंद कराया गया। राजवाहे के पास रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर तार जर्जर हालत में हैं। आए दिन इन तारों में आग लग जाती है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से तहसील में जाने वाले अधिकारी और स्कूली बच्चे गुजरते हैं लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। दुकानदार शाजिद, शहजाद, अमजद, जुनेद चौधरी आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजर रहे तार बार-बार टूट जाते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से तारों को शीघ्र बदलवा कर ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed