{"_id":"5942df3f4f1c1bdf5e8b45e3","slug":"141497554751-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण चिन्हित करने का काम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण चिन्हित करने का काम शुरु
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण चिह्नित करने का काम शुरू
गंगोह (सहारनपुर)। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने बाजारों में स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसे लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा है। दुकानदारों ने रमजान माह में कार्रवाई पर रोष जताते हुए इसे ईद के बाद तक स्थगित करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार शाम नगर पालिका जेई मिथुन कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन पालिका कर्मियों की टीम अचानक बाजार पहुंच गई। उन्होंने दुकानदारों के नाम लिखते हुए अतिक्रमण को चिह्नित करना आरंभ कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन-फानन में अपना सामान समेटना आरंभ कर दिया। इससे बाजार में दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों में भी अफरातफरी मच गई। दुकानदारों का कहना है कि मंदी की मार झेलने के बाद अब बाजारों में ईद की खरीदारी शुरू हुई है। दुकानदारों में पालिका की कार्रवाई से रोष है। वही नगरपालिका जेई का कहना था कि उक्त कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की जा रही है।