{"_id":"59403a624f1c1ba50a8b472c","slug":"141497381474-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी नेताओं को जिले में बुलाया हो सड़क पर उतरेंगे राजपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी नेताओं को जिले में बुलाया हो सड़क पर उतरेंगे राजपूत
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी नेताओं को जिले में बुलाया तो सड़क पर उतरेंगे राजपूत
सहारनपुर। राजपूत समाज की बैठक में कांग्रेस नेता इमरान मसूद पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि किसी बाहरी नेता को जिले में बुलाया तो राजपूत समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
चंद नगर स्थित अहमद बाग पर हुई बैठक में नागेंद्र राणा ने कहा कि जातीय संघर्ष के माहौल में इमरान मसूद जैसे लोग आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। इमरान मसूद राजनीति के लालच में दलितों का ढोंगी प्रेम दिखा रहे हैं। 23 मई को बसपा सुप्रीमो ने सहारनपुर में आकर माहौल खराब कर दिया और अब इमरान मसूद दूसरे नेताओं को बुलाकर माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। जिससे राजपूत समाज में रोष व्याप्त है। अगर बाहरी नेताओं को जिले में आने दिया गया तो राजपूत समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से किसी को भी जिले में न आने देने की अपील की। उन्होंने 9 मई को भीम आर्मी द्वारा की गई घटनाओं में इमरान मसूद की भूमिका की बारीकी से जांच कराए जाने की मांग की। बैठक में राजन राणा, संजय राणा, मनोज राणा, सचिन राणा, दिलावर राणा, शक्ति राणा, राहुल राणा, मोहित राणा मौजूद रहे।