फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम में दागी कर्मचारी की जिम्मेदार पद पर तैनाती

नगर निगम में दागी कर्मचारी की जिम्मेदार पद पर तैनाती

Sun, 11 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में दागी कर्मचारी की जिम्मेदार पद पर तैनाती
सहारनपुर। नगर निगम के भी खेल निराले हैं। कुछ वर्ष पहले सरकारी वाहनों का निजी इस्तेमाल करते तत्कालीन डीएम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया कर्मचारी आज जिम्मेदार पद पर तैनात है। यह तब है जब पूर्व डीएम ने तत्कालीन नगरायुक्त को पत्र लिखकर उक्त कर्मचारी को किसी ऐसे पद पर तैनात न करने के निर्देश दे गए थे।
विज्ञापन

डीएम रहे आलोक कुमार ने नगर निगम के एक कर्मचारी को नगर निगम के सरकारी वाहनों का इस्तेमाल निजी कार्यों में करते रात में पकड़ा था। कर्मचारी पर नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने समेत अन्य कई गंभीर आरोप भी लगे थे। तत्कालीन नगरायुक्त ने अपर नगरायुक्त से जांच कराई थी, जिसमें कई आरोप सही पाए गए थे। डीएम आलोक कुमार ने तत्कालीन नगरायुक्त को पत्र लिखकर उक्त कर्मचारी को किसी जिम्मेदार पद पर तैनात न करने के निर्देश दिए थे, जिससे भविष्य में वह नगर निगम को हानि न पहुंचा सके, मगर वर्तमान में उक्त कर्मचारी फिर जिम्मेदार पद पर तैनात है, जहां गड़बड़ी होने की अनेक संभावनाएं हैं। ऐसे में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी वाहनों का निजी इस्तेमाल करते पकड़ा जा चुका है आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed