{"_id":"600b13408ebc3e2e6d5713fd","slug":"1400-health-workers-receive-vaccine-saharanpur-news-mrt52183457","type":"story","status":"publish","title_hn":"1400 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1400 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
विज्ञापन
सीएमओ की मौजूदगी में टीका लगवाती सीएमएस डॉ. ममता सोढी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे दिन शुक्रवार को 1400 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि 1806 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना था । इस बार कुल 77.5 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के पहले दिन शनिवार 16 जनवरी को टीका लगवाने वालों का प्रतिशत 85 रहा था।
शुक्रवार के टीकाकरण के लिए पहले 13 केंद्र निर्धारित किए गए थे, मगर बाद में इनकी संख्या घटाकर 11 कर दी गई। जिन केंद्रों को हटाया गया उनमें सीएचसी हरौड़ा और सीएचसी फतेहपुर शामिल रहे। टीकाकरण का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहा। ज्यादातर केंद्रों पर टीकाकरण सुबह दस बजे तक ही चालू हो सका, जो निर्धारित समय पांच बजे तक चला। शुक्रवार को कुल 1806 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था। अलग-अलग केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी आवंटित थे। जिनमें से 1400 स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। इससे पहले शनिवार 16 जनवरी को पांच केंद्रों पर 500 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 427 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ था। किसी भी केंद्र पर टीका लगने के बाद किसी स्वास्थ्यकर्मी की तबीयत में कोई गड़बड़ी होने की कोई सूचना नहीं मिली।
इन केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
शुक्रवार को जिन 11 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। उनमें एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी पुवांरका, सीएचसी सरसावा, सीएचसी गंगोह, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी मुजफ्फराबाद तथा दो निजी अस्पताल केयर अस्पताल और तारावती अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने देखी व्यवस्था
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने टीकाकरण केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए दो बूथ बनाए गए थे। सीएमओ ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्टाफ और टीका लगवाने के लिए आए स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। इसके बाद वह एसबीडी जिला अस्पताल में एमआरआई बिल्डिंग में बने एक तथा आयुष विंग में बने दो बूथों पर पहुंचे। उन्होंने यहां अपने सामने ही स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाया। व्यवस्था बनाने में जुटे पुलिसकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
टीम वर्क के साथ जुटी रही टीम
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। एक एमआरआई बिल्डिंग, जबकि दो बूथ आयुष विंग की बिल्डिंग में बने थे। टीकाकरण की तैयारी सुबह नौ बजे तक पूर्ण कर ली गई थी। बाहर टेबल पर स्वास्थ्यकर्मी रहे, जो एक-एक कर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रवेश दे रहे थे। अंदर स्वास्थ्यकर्मी थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज करने का कार्य कर रहे थे। भीतर दो महिलाओं की ड्यूटी रही, जो टीका लगवाने के लिए आए स्वास्थ्यकर्मियों को वेटिंग रूम में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठा रहे थे। यहां से एक-एक कर टीकाकरण कक्ष तक ले जाए गए। टीका लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों केे आधा-आधा घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन कक्ष में रखा गया। जिला महिला अस्पताल में दो बूथ बने थे। यहां भी ऐसी ही स्थिति रही।
स्पष्टीकरण देंगे स्वास्थ्यकर्मी
जो स्वास्थ्यकर्मी शुक्रवार को टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे हैं। विभाग उनको चिट्ठी जारी कर जवाब तलब करेगा। टीका नहीं लगवाने वालों के सामने जो भी समस्या रही है। उसे लिखित में बताना होगा। सीएमओ की ओर से 16 जनवरी को टीका नहीं लगवाने वालों को भी स्पष्टीकरण देने को कहा जा चुका है।
कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे दिन 1806 स्वास्थ्यकर्मियों में से 1400 को टीका लगाया गया है। जितने भी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा सभी स्वस्थ हैं। जो भी स्वास्थ्यकर्मी शुक्रवार को टीकाकरण कराने नहीं आए हैं। उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा, साथ ही उनको अगले दिनों में कवर किया जाएगा। -- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।

जिला अस्पताल में को वैक्सीन लगवाने के लिये लगी आंगनवाड़ी व अन्य की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में को वैक्सीन लगवाती आंगनवाड़ी- फोटो : SAHARANPUR