फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 trains including Hemkund Express will remain canceled

जरूरी खबर: सितंबर महीने में रद्द रहेंगी ये 14 ट्रेनें, अगर इन रूटों से कहीं जाने का है प्लान तो कर लें बदलाव

Sat, 27 Aug 2022 04:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 04:05 PM IST
सार

अगर सितंबर महीने में इन रूटों से होकर आप कहीं जा रहे हैं और आपने ट्रेन का टिकट बुक कराया हुआ है तो उसमें बदलाव जरूर कर लें। क्योंकि सितंबर में ये 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

विज्ञापन
14 trains including Hemkund Express will remain canceled
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यदि आप सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में ट्रेन का सफर करने जा रहे हैं तो उसमें बदलाव कर लें। कहीं ऐसा न हो आप रेलवे स्टेशन पहुंच जाए और ट्रेन का इंतजार करते रहें। दरअसल, पठानकोट-जम्मूतवी सेक्शन में काम होगा। जिससे 14 सितंबर तक 14 ट्रेनें रद्द की गई हैं। रद्द की गई हेमकुंड एक्सप्रेस समेत सभी 14 ट्रेन सहारनपुर से होकर गुजरती है।

विज्ञापन


अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के अनुसार फिरोजपुर मंडल के अधीन बड़ी ब्राहमणां स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल स्थापित किया जाएगा। यह कार्य पठानकोट-जम्मूतवी रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग सेक्शन में 21 अगस्त से आरंभ हो गया है, जोकि छह सितंबर तक चलेगा। वहीं दूसरे सेक्शन पर सात से नौ सितंबर तक और तीसरे पर 10 से 13 सितंबर तक कार्य चलेगा। इस कारण सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि तीन ट्रेनों को बीच रास्ते से रद्द, तीन को बीच रास्ते से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वांचल, बिहार, पंजाब के यात्री होंगे प्रभावित
- जो 14 ट्रेन रद्द की गई है, उससे पूर्वांचल, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के अधिक यात्री प्रभावित होंगे। ये सभी ट्रेन इन प्रांतों से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- ट्रेन नंबर 14610 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस छह से 13 सितंबर तक
- 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस सात से 14 सितंबर तक
- 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सात व नौ सितंबर को
- 12470 जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस छह व आठ सितंबर को
- 12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस नौ सितंबर को
- 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस 11 सितंबर को
- 04141 प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ व 12 सितंबर को
- 04142 उधमपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 व 13 सितंबर को
- 14606 जम्मूतवी-यशवंतपुर योग नगरी एक्सप्रेस 11 सितंबर को
- 14605 यशवंतपुर-जम्मूतवी योग नगरी एक्सप्रेस 12 सितंबर को
- 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस 13 सितंबर को
- 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 11 सितंबर को
- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 12 सितंबर को
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 13 सितंबर को

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें

- बीच रास्ते से रहेंगी रद्द
- ट्रेन नंबर 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस छह सितंबर से 12 सितंबर पठानकोट तक चलेगी।
- 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस छह सितंबर व10 सितंबर को लुधियाना तक चलेगी।
- 22431 प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस छह और 10 सितंबर को अंबाला तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: खास खबर: जल्द तय होंगे मेरठ-हस्तिनापुर और बिजनौर के स्टॉपेज, 15 दिन में शुरू होगा खेल विवि का निर्माण

- अन्य स्टेशनों से होंगी संचालित
- ट्रेन नंबर 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस सात से 13 सितंबर तक पठानकोट से चलाया जाएगा।
- 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस सात और 11 सितंबर को लुधियाना से चलेगी।
- 22432 उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस सात और 12 सितंबर को अंबाला से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed