फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कुरान हिफ्ज करने वाले 25 छात्रों की दस्तारबंदी

कुरान हिफ्ज करने वाले 25 छात्रों की दस्तारबंदी

Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुरान हिफ्ज करने वाले 25 छात्रों की दस्तारबंदी
कुरान हिफ्ज करने वाले 25 छात्रों की दस्तारबंदी
विज्ञापन

गंगोह। सोमवार रात मदरसा जामिया रशीदिया में जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। मुफ्ती मोहम्मद रइस ने कहा कि कुरान हिफ्ज करना, पढ़ना, पढ़ाना सबसे बड़ा सवाब है। इस दौरान कुरान हिफ्ज करने वाले 25 छात्रों की दस्तारबंदी की गई।
जलसे का आरंभ नात-ए-पाक और तिलावत-ए-कुरान पढ़ कर किया गया। मुफ्ती मोहम्मद रईस ने कहा कि बिना तालीम के कोई भी कौम तरक्की नही कर सकती। उन्होंने कहा कि कुरान अल्लाह का कलाम है, जिसमें हर मसले का हल मौजूद है। उन्होंने कुरान हिफ्ज करने और इसकी तिलावत करने को सबसे बड़ा सवाब बताया। कहा कि मौजूदा दौर में मुसलमान दीनी तालीम से हट गया है। इससे वह दुनिया में परेशान होने के साथ ही अपनी आखिरत भी खराब कर रहा है। उन्होंने कहा कि मदरसे दीन के सतून हैं। इनकी हिफाजत करना हर मुसलमान का फर्ज है।
विज्ञापन

मुफ्ती मोहम्मद अहमद ने मुसलमानों से अपील की कि वे अच्छे अखलाक पेशकर अपना मजहबी फर्ज अदा करें। उलमा ने मुसलमानों से सूदखोरी और नशाखोरी जैसी गंभीर बुराइयों से बचने की अपील भी की। समापन से पूर्व मुल्क एवं कौम की सलामती के लिए दुआ कराई गई। सदारत मौलाना मोहम्मद सलमान गंगोही एवं निजामत मुफ्ती वली मोहम्मद ने की। मदरसे के मोहतमिम कारी मोहम्मद अकरम, हाफिज मोहम्मद अरहम, मौलवी मोहम्मद यूशा, महताब आलम, शादाब जहां आदि ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed