फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शाजान मसूद की बगावत का बसपा को कोई नुकसान नहीं- गौतम

शाजान मसूद की बगावत का बसपा को कोई नुकसान नहीं- गौतम

Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
शाजान मसूद की बगावत का बसपा को कोई नुकसान नहीं- गौतम
सहारनपुर। बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि शाजान मसूद की वजह से ही नगर निगम चुनाव में बसपा प्रत्याशी की हार हुई थी। अब शाजान मसूद के जाने से कोई फर्क बसपा पर नहीं पड़ेगा, बल्कि सपा-बसपा मिलकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी और जीत भी दर्ज करेंगी। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि 2014 में इमरान मसूद चार लाख वोट लेकर भी नहीं जीत पाए थे, तो अब क्या कर सकते हैं। सपा-बसपा गठबंधन सर्वसमाज को साथ लेकर चल रहा है और चुनाव जीता जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर सपा और बसपा नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। उसमें 27 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। 27 फरवरी के कार्यक्रम में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहेंगे तथा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, सरफराज खान, बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह सहित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गठबंधन की तरफ से जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, उसको जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बसपा नेता फजलुर्रहमान ने कहा कि सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, ताकि विरोधियों को परास्त किया जाए। चुनाव में जीत दर्ज करके दोनों ही पार्टियों के मुखिया की इज्जत बढ़ाएंगे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि शाजान मसूद अब कुछ भी आरोप लगाएं, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। नगर निगम के चुनाव में बसपा प्रत्याशी को शाजान मसूद की वजह से ही हार का मुंह देखना पड़ा था, अब शाजान मसूद के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को शाजान मसूद की बयानबाजी के बारे में सूचना दे दी गई है। पार्टी हाईकमान का जो फैसला होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed