{"_id":"5c44c292bdec222c57232832","slug":"131548010130-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को किया बाबू तेलूराम सैनी अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को किया बाबू तेलूराम सैनी अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर वेलफेयर फोरम की ओर से स्वतंत्रता सेनानी, जिला पंचायत के चेयरमैन एवं एमएलसी रहे बाबू तेलूराम सैनी की 112वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सैनी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
रविवार को कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बाबू तेलूराम सैनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके और दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी दुष्यंत कुमार को संस्था के अध्यक्ष बलबीर सिंह सैनी एवं महासचिव केपी सैनी ने शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वच्छता ब्रांड अंबेसडर डॉक्टर वीरेंद्र आजम ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में इंजीनियर सुखबीर सिंह सैनी, ताईक्वांडो खिलाड़ी अनिरुद्ध सैनी, एपीओ रचना सैनी, हरिद्वार सैनी सभा के जिलाध्यक्ष नरेश सैनी तथा मौनपालक संजय सैनी, युवा खिलाडी आकाश सैनी को ‘बाबू तेलूराम सैनी अवार्ड-2018’ से सम्मानित किया गया। बसंत सिंह, रकमसिंह सैनी, किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष तेलूराम सैनी, डॉक्टर वीरेंद्र सैनी, साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी, पूर्व कुलपति डॉक्टर रघुवीर सैनी, श्याम कुमार सैनी, डॉक्टर राजेश सैनी, राजकुमार सैनी आदि ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। आयकर अधिकारी दुष्यंत कुमार ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाएं। धर्मपाल सैनी, सुरेन्द्र सैनी, विनीत सैनी, प्रमोद सैनी, मोहन सैनी, डॉक्टर नकलीराम सैनी, विक्रम सैनी, मनमोहन सैनी, रफल सिंह सैनी, संजय सैनी, शिव प्रकाश सैनी, अभय सैनी, डॉक्टर नरेश सैनी, विक्रम सैनी, डॉक्टर सुशील सैनी, अनुज सैनी, अशोक सैनी, जगपाल सैनी, सत्यपाल सैनी, शिवकुमार सैनी, माया सैनी, रेखा सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉक्टर वीरेंद आजम ने किया।