{"_id":"5c2e5f81bdec225697311bb4","slug":"131546542977-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन पर कब्जों के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जों के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जों के विरोध में किया प्रदर्शन
बेहट। साढ़ौली कदीम के ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जे किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन से कब्जाई गई जमीनों को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे साढ़ौली कदीम के ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर ग्राम समाज की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक उच्च बिरादरी के लोगों ने तालाब एवं अन्य ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। आरोप है कि जब उन्होंने अपने मदरसे की जमीन के बराबर में दूसरी जमीन पर टिन शेड डालकर निर्माण कार्य शुरू कराया तो उक्त लोगों ने उनका निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से उक्त लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि तहसील प्रशासन ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर कार्रवाई नहीं की तो संप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र एसडीएम को भी दिया है। प्रदर्शनकारियों में आलिम, कुर्बान, अकरम, महबूब, राशिद, फुरकान, इमरान, आदिल, महफूज, इरशाद, शहबान, रिहान, बानो, जिशान, सलीम, रिजवाना आदि शामिल रहे। धर्मेंद्र मोहित