फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नववर्ष का जोरदार स्वागत, रात भर मनाया जश्न

नववर्ष का जोरदार स्वागत, रात भर मनाया जश्न

Wed, 02 Jan 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष का जोरदार स्वागत, रात भर मनाया जश्न
सहारनपुर। महानगर में नववर्ष का जोरदार स्वागत किया गया। रात भर होटलों और ढाबों सहित लोगों ने अपनों घरों में जश्न मनाया। डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे और रात के 12 बजते ही आतिशबाजी चलाई। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। कई जगहों पर पुलिस को डीजे बंद कराना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम से ही लोग होटलों में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। महानगर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे फुल रहे। डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया तो रात के 12 बजते ही आतिशबाजी चलाकर नववर्ष का स्वागत किया। इसके साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को उपहार भेंटकर नववर्ष की बधाई दी। रात 12 बजे घंटाघर युवक एकत्र हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। कई जगहों पर युवाओं ने सड़कों पर डीजे लगाकर धमाल मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराना पड़ा। उधर, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए। महानगर में हर आधा किलोमीटर बैरिकेडिंग लगाई गई। ताकि युवकों के गुट हुड़दंग न मचा सके। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। खासकर घंटाघर पर कड़ी चौकसी रखी गई। यहां पीएसी बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed