{"_id":"5c2bb3c5bdec2256a03b6f63","slug":"131546367941-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास निर्माण में तेजी लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाईपास निर्माण में तेजी लाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बाईपास निर्माण में तेजी लाने की मांग
सहारनपुर। दिल्ली रोड को मुजफ्फरनगर रोड से मिलाने वाले मिनी बाईपास के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर जिला सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाइल्स निर्माता समिति ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई तो मार्च में इस बाईपास के लिए आवंटित धनराशि के लैप्स होने की आशंका है।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जिला सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाइल्स निर्माता समिति ने कहा कि मिनी बाईपास का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मिनी बाईपास के लिए अधिग्रहित होने वाली अधिकांश जमीन का बैनामे लोक निर्माण विभाग को हो चुुके हैं। इस बाईपास में आधे से अधिक पर मिट्टी का कार्य भी पूरा हो चुका है, जबकि शेष पर मिट्टी कार्य चल रहा है। लेकिन निर्माण कार्य बहुत धीमा है। यदि निर्माण कार्य की यही रफ्तार रही तो आशंका है कि मार्च में इसके लिए आवंटित धनराशि लैप्स हो सकती है। उन्होंने इस मार्ग पर ढमोला नदी पर बनने वाले पुल का नर्माण भी राज्य सेतु निगम से कराने और मिनी बाईपास के निर्माण में तेजी लाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह और महामंत्री दीपक गर्ग आदि रहे।