{"_id":"5bfaeffabdec2241950dc074","slug":"131543172090-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने आग लगाई
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। रविवार की शाम परिवार में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बीकाम की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। उसका शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाई। इसके बाद उसे सहारनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में देहरादून रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
नकुड़ कोतवाली के एसआई जगपाल तोमर ने बताया कि शाम चार बजे गांव गाजीवाला में बीकाम फाइनल वर्ष की छात्रा की परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साई युवती ने खुद को मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे एंबुलेंस बुलाकर सहारनपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा उसे 75 फीसदी जला बताते हुए गंभीर हालत में देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।