{"_id":"5bf9a2f3bdec22413f5d98e2","slug":"131543086835-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या कूच को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या कूच को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या कूच को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
सहारनपुर। श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता रविवार को अयोध्या जाएंगे। हालांकि रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की धर्मसभा होगी, जबकि 9 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की धर्म सभा दिल्ली में होगी। इन कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है, क्योंकि सहारनपुर जनपद भी संवेदनशील श्रेणी में शुमार है।
विहिप और बजरंग दल द्वारा 25 नवंबर को अयोध्या में कार्यक्रम को लेकर कई दिन से तैयारियां की जा रही हैं। हर जिले से कार्यकर्ताओं को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया गया था। इसी के चलते रविवार को सहारनपुर जनपद से भी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का अयोध्या पहुंचना तय है। इस वजह से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रियता बरतने का निर्देश दिया है। ताकि किसी प्रकार की घटना न होने पाए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस की तरफ से पूरी सक्रियता बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात नहीं किया जा रहा है, लेकिन हर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र में सतर्क रहते हुए सक्रिय रहें।
बजरंग दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने बताया कि 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सभा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता पहुंचेंगे, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों से भी लोग जा सकते हैं। क्योंकि उसमें किसी को मनाही नहीं है। वहीं, 9 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली धर्म सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर के साथ ही आगरा, मथुरा, बदायूं और शाहजहांपुर जनपद के कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचेंगे।