फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टीबी के खात्मे के लिए अभियान से जुड़ें प्राइवेट डॉक्टर: सीएमओ

टीबी के खात्मे के लिए अभियान से जुड़ें प्राइवेट डॉक्टर: सीएमओ

Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
टीबी के खात्मे के लिए अभियान से जुड़ें प्राइवेट डॉक्टर: सीएमओ
सहारनपुर। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत भारत को 2025 तक टीबीमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। मगर यह लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्राइवेट डॉक्टर्स का कार्यक्रम से जुड़ना बेहद जरूरी है। यह बात सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कही। वह बृहस्पतिवार की रात अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिशनर सैनसेटाइजेशन वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टरों को भी बुलाया गया था। जीत प्रोजेक्ट (ज्वाइंट एफर्ट फॉर एलिमिनेशन ऑफ टीबी) की डॉ. रुचि शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ. सुखवंत सिंह, शाहनवाज, परविंदर यादव, एमपी सिंह चावला ने भी विषय पर अपनी बात रखी। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने आईएमए से जुड़े तमाम प्राइवेट डॉक्टरों को जनहित में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राइवेट डॉक्टरों के पास पहुंचने वाले टीबी के मरीजों की जानकारी प्रत्येक माह विभाग को दी जाए। यदि प्राइवेट डॉक्टर ऐसा नहीं करते हैं तो इससे विभाग के पास मौजूद आंकड़े कभी दुरुस्त नहीं होंगे। ऐसे में प्रत्येक डॉक्टर को चाहिए कि वह विभाग से संपर्क बनाकर रखे और मरीजों की जानकारी दे। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, सचिव डॉ. प्रशांत खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------------
स्वास्थ्य जागरूकता सैर कल
सहारनपुर। आईएमए जन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य जागरूकता सैर कल यानी 25 नवंबर को आईएमए भवन हकीकतनगर से सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी। सैर पार्श्वनाथ प्लाजा, कोर्ट रोड, कचहरी पुल और घंटाघर से होते हुए वापस आईएमए भवन पहुंचेगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार पांडेय होंगे। उन्होंने नगरवासियों से सैर में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed