फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर

Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर
सहारनपुर। दीपावली पर शहर रोशनी से जगमगा रहा है। घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जिनकी भव्यता देखते ही बन रही है। बाजारों में रौनक रही और लोगों ने उपहारों और मिठाइयों की खरीदारी की। इसके साथ ही नरक चतुर्दशी पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

बुधवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इसी के चलते धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई थी। छोटी दीपावली पर भी बाजारों में रौनक रही। कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, दाल मंडी पुल, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, रायवाला, दीनानाथ बाजार में कपड़ों, गिफ्ट आइटम, मिठाइयों की दुकानों, सजावट के सामान की लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर बेहद उत्साह है। शहर में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी होती रही। इसके साथ ही घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। कई मुख्य चौराहों पर रंगोली बनाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही नरक चतुर्दशी श्रद्धाभाव से मनाई गई। लोगों ने सूर्य उदय से पहले शरीर पर तिल तेल से स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। शाम के समय घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में लोगों ने दीपक जलाकर नरक चतुर्दशी पर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed