फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो दिन में होगा किसानों का गन्ना भुगतान: योगी

दो दिन में होगा किसानों का गन्ना भुगतान: योगी

Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में होगा किसानों का गन्ना भुगतान: योगी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो दिन में सहकारी चीनी मिल से जुड़े किसानों का गन्ना भुगतान करा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार सहारनपुर की सहकारी चीनी मिल नानौता और सरसावा को 104 करोड़ रुपये देगी। निजी शुगर मिलों को साफ्ट लोन देकर एक सप्ताह में गन्ना भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अंबाला हाईवे स्थित एक सभागार में भाजपा किसान मोर्चा के नेेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। सीएम ने कहा कि गन्ना किसानों का भविष्य उज्जवल है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व की सपा और बसपा सरकार में किसानों का गन्ना भुगतान नहीं होता था। छह सालों से किसानों का भुगतान रुका हुआ था। पश्चिम यूपी में बंद पड़ी चीनी मिलों सहित सहारनपुर की दया और शाकंभरी मिल को चलवाने का काम भाजपा सरकार ने किया। ऋण मोचन के तहत किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया। इसका लाभ सबसे ज्यादा सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों के किसानों को मिला है। आज किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। गेहूं और धान का सीधा क्रय सरकार किसानों से कर रही है। 47 लाख मिट्रिक टन गेहूं और 37 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा गया है। किसानों को अब एमएसपी मिल रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था। 1995 से किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे थे, लेकिन अब किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन मिल रहे हैं। गांवों में 18 से 20 घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है। पहले रात में बिजली आती थी और सर्दी के मौसम में किसानों को खेतों पर जाना पड़ता था। ठंड लगने से किसानों की मौत हो जाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। इसके लिए केंद्र और प्रदेेश सरकार प्रयासरत हैं। गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सुधीर पंवार, विधायक देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को बनाया भव्य
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा को भव्य रूप से संपन्न कराया गया। पूर्व की सरकारों में तुष्टिकरण की मंशा के चलते कांवड़ यात्रा प्रभावित होती थी, लेकिन इस बार शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा भी कराई गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे फोरलेन निर्माण कार्य शुरू कराया। पूर्व की सरकारों ने भ्रष्ट ठेकेदार को ठेका दिया था। हमने केंद्र सरकार को एनओसी देकर हाईवे निर्माण कार्य शुरू कराया है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोर्ट में भी सरकार मजबूती से केस लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed