{"_id":"5b9d5632867a557f5742da0a","slug":"131537037874-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एटीएम कार्ड से भी हो सकेगा गैस सिलेंडर का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एटीएम कार्ड से भी हो सकेगा गैस सिलेंडर का भुगतान
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए यह खुशखबरी है कि शहर की एक गैस कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ईजी गैस कार्ड जारी कर रही है। इसके चलते उपभोक्ता अपने एटीएम कार्ड को मशीन में स्वैप करके अपने गैस सिलिंडर का भुगतान कर सकते हैं। स्वैप मशीन को डिलीवरी मैन अपने साथ लाएगा।
उपभोक्ताओं को सप्लाई करने वाले डिलिवरी मैन के पास उपलब्ध स्वैप मशीन में ईजी गैस कार्ड का नंबर फीड होगा, इसके बाद उपभोक्ता के एटीएम कार्ड को स्वैप करके सिलिंडर का भुगतान कर सकता है। इससे ऑन लाइन पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। गैस एजेंसी के प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से गैस सिलिंडर का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को इस योजना का फायदा होगा। अभी करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं को ईजी गैस कार्ड जारी किए जा चुके हैं। धीरे धीरे इनकी संख्या को बढ़ाया जाएगा।