फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रक फंसने से तीन घंटे बंद रहा दून हाइवे

ट्रक फंसने से तीन घंटे बंद रहा दून हाइवे

Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक फंसने से तीन घंटे बंद रहा दून हाइवे
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दून हाइवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डाट काली माता मंदिर से पहले एक मोड़ पर वाहन खराब होने से करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम लगने के बाद फतेहपुर और सुंदरपुर से देहरादून जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कराया गया। घंटों की मशक्कत के बाद खराब वाहन को पुलिस ने हटवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे डाट मंदिर से पहले मोड़ पर एक वाहन खराब हो गया। इसके बाद यहां ट्रैफिक वन वे हो गया। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ पर चालकों ने अपने वाहन यहां फंसा दिए, जिसके बाद जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी बीच किसी ने थाना बिहारीगढ़ पुलिस को जाम लगने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सुंदरपुर से वाहनों को वाया हरबर्टपुर होते हुए देहरादून भिजवाया। एक टीम क्रेन के साथ मौके की तरफ रवाना की गई। क्रेन द्वारा खराब वाहन को सड़क से हटाया गया। उसके बाद ही साढ़े 11 बजे आवागमन सुचारु हो सका। तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके बाद भी रेंग रेंग कर ही एक घंटे में किसी तरह वाहनों ने पहाड़ियों के बीच का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed