{"_id":"5b3a724e4f1c1b4e578b45c5","slug":"131530557006-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हाड़ी स्थल पर जबरन कब्जा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हाड़ी स्थल पर जबरन कब्जा करने की कोशिश
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्हाड़ी स्थल पर जबरन कब्जा करने का आरोप
सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी स्थल पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। एक ने दूसरे पक्ष पर म्हाड़ी स्थल पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
घटना के विरोध में ईदगाह रोड स्थित महा ऋषि श्री बाबा कालू मंदिर में कश्यप सुधार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान बीर सिंह कश्यप ने कहा कि गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी स्थल के कब्जे को लेकर मंदिर कमेटी का दूसरे पक्ष से विवाद चला आ रहा है। इसलिए म्हाड़ी स्थल की देखरेख तीसरा व्यक्ति करता है। आरोप है कि रविवार को दूसरे पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर म्हाड़ी स्थल पर आए और वहां कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की गई। सूचना पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी म्हाड़ी पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महासचिव कांशीराम कश्यप ने कहा कि अगर विरोधी पक्ष के पास म्हाड़ी स्थल पर काबिज होने के साक्ष्य हैं तो मंदिर कमेटी इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी, लेकिन मंदिर कमेटी के पास म्हाड़ी स्थल के कब्जे के कोर्ट के आदेश हैं। इसके बावजूद उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला है। उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी। चंद्रकांत कश्यप, अमित नाथ, कमल कश्यप, धर्म प्रकाश, सुशील कुमार, मुकेश कश्यप, सुरेश कश्यप, जनेश्वर कश्यप, सचिन कुमार, राजेश कुमार, नवीन कुमार, टिंकू कश्यप, सुखबीर सिंह मौजूद रहे।