{"_id":"5aef52764f1c1b63098b85b1","slug":"131525633654-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटते ही मार्गों पर फिर सज गई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटते ही मार्गों पर फिर सज गई दुकानें
Updated Mon, 07 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटते ही मार्गों पर फिर सज गई दुकानें
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से शहर में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान पूर्व में चलाए गए अभियानों की तरह मात्र औपचारिकता नजर आ रहा है। नगर निगम की टीम ने जहां अतिक्रमण हटाया था। वहां दो दिन बाद ही फिर से दुकानें सड़कों पर सज गई हैं। इसके चलते अभियान का असर नजर नहीं आ रहा है।
बता दें कि नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में पुल खुमरान के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसमें बिग बॉस सीजन टू के विजेता आशुतोष कौशिक के ढाबे का तंदूर ध्वस्त किया गया था। ढाबे के पास ही तीन दुकानों द्वारा सड़क पर करीब 15 फुट आगे अतिक्रमण किया पाया गया। इसी मार्ग पर अन्य ढाबे भी हैं। इनकी पार्किंग सड़कों पर नजर आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय ढाबे पर परिवार के साथ डिनर करने पहुंचने वाले लोग अपनी कारें और बाइकें सड़कों पर लगा देते हैं, जिसकी वजह से लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है।
इसके अलावा अनेक लोगों ने अपने मकानों के चबूतरे भी सड़क पर निकाले हुए हैं। उधर, रविवार को अमर उजाला टीम ने दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी के पास का हाल देखा तो फिर से अतिक्रमण नजर आया। नगर निगम की टीम शुक्रवार को फल विक्रेताओं के फड़े हटाने पहुंची थी। यहां भी ज्यादातर फड़े फिर से सड़कों पर सजे नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने करीब दो महीने पहले भी दिल्ली रोड पर हसनपुर चौक तक अतिक्रमण हटवाया था। मगर तब भी केवल रेहड़ी वालों को ही परेशान किया गया था जबकि एक अस्पताल ने दिल्ली रोड पर ही पार्किंग बनाई हुई है। उसे आज तक नहीं छेड़ा गया है।
विज्ञापन
-----------------------------------
अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जाना गलत है। नगर निगम की टीम को चाहिए कि वह हर तरह के अतिक्रमण को हटाए चाहे कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। साथ ही शहरवासियों को भी नगर निगम की भावना को समझना होगा। नगर निगम शहरवासियों की बेहतरी के लिए ही काम कर रहा है। इसमें प्रत्येक नगरवासी को सहयोग करना चाहिए।
संजीव वालिया, महापौर।