{"_id":"5aeca5e64f1c1b3b0b8b80a1","slug":"131525458406-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, किशोर की मौत
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। हाइवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे सुंदरपुर गांव के पास हुआ। सहारनपुर की मंसूर कालोनी निवासी अनस (18) पुत्र दिलदार और फैसल (15) पुत्र अब्दुल वहीद बाइक से देहरादून जा रहे थे। गांव के निकट उनकी बाइक में देहरादून की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और उसका चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में फैसल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले फतेहपुर सीएचसी ले गई। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।