{"_id":"5a94516e4f1c1bb3208bb717","slug":"131519669614-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1400 स्थानों पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1400 स्थानों पर होगा होलिका दहन
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। होली के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी कर ली है। जिले भर में लगभग 1400 स्थानों पर होलिका दहन के लिए स्थान चिह्नित हैं। जिनमें से लगभग 60 स्थानों को पुलिस संवेदनशील मान रही है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखे जाने के थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
होलिका दहन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। होलिका दहन के लिए जिले भर के प्वाइंट चिह्नित कर लिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि कहीं भी नए स्थान पर होलिका दहन की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। जहां पहले से ही होलिका दहन हो रहे हैं और जो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के रिकार्ड में हैं वहीं पर होलिका दहन होने दिया जाएगा।
पुलिस द्वारा होलिका दहन में संवेदनशील स्थानों को थाना वार चिह्नित किया गया है। नानौता, गंगोह, सरसावा, देवबंद क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में पुलिस पिकेट लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहर में 17 स्थान संवेदनशील
सहारनपुर शहर में होलिका दहन के 17 स्थान संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। जिनमें मुख्य रूप से गढ़ी मलूक, खान आलमपुरा, जनकनगर, छीपियान, लक्खी गेट, पुरानी मंडी शामिल हैं। पुलिस मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को भी संवेदनशील मानकर चल रही है। इन स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई जा रही है।