{"_id":"5a905dc94f1c1b4f588ba692","slug":"131519410633-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए शत्रु संपति बेचने के मामले जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए शत्रु संपति बेचने के मामले जांच के आदेश
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तहसील बेहट के गांव आलमपुर में एक व्यक्ति पर करीब 50 बीघा शत्रु संपत्ति बेचने की शिकायत पर जिलाधिकारी पीके पांडे ने जांच के आदेश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को दिए हैं।
जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि तहसील बेहट परगना फैजाबाद के राजस्व ग्राम आलमपुर में एक व्यक्ति ने शत्रु संपत्ति की करीब 50 बीघा जमीन को आबादी में बेच दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्षों की मुकदमे बाजी के बाद 22 जुलाई 2008 को यह भूमि शत्रु संपत्ति घोषित की गई थी। जिसे यह व्यक्ति आबादी में बेच रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को पूरे प्रकरण की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।