फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बजट विकास की गति को देगा रफ्तार: बालियान

बजट विकास की गति को देगा रफ्तार: बालियान

Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बजट विकास की गति को देगा रफ्तार: बालियान
बजट विकास की गति को देगा रफ्तार : बालियान
विज्ञापन


सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान ने सोमवार को देहरादून रोड स्थित एक सभागार में बजट पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट विकास की गति को रफ्तार देगा। भाजपा सरकारों ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। पूर्व सरकारें जनहित में इतना अच्छा बजट आज तक घोषित नहीं कर पाई।

उन्होंने सहारनपुर सांसद की तारीफ करते हुए कहा कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने में राघव लखनपाल शर्मा ने अथक प्रयास किए। केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट घोषित किया। दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी की घोषणा की गई। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और हर तबके के उत्थान का ध्यान रखा गया। हमारी सरकार जल्द चार हजार करोड़ घरों में नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देगी। इसी तरह प्रदेश सरकार ने अब तक का सबसे बेहतर बजट पेश किया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है। इस वर्ष से किसानों को डेढ़ गुना लागत मूल्य मिलेगा। जनहित में केंद्र और प्रदेश सरकारों ने कई विशेष योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। विधायक देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, महावीर राणा, बिजेंद्र कश्यप, अमित गगनेजा, केएल अरोड़ा, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed