{"_id":"5a57b0914f1c1b27198b471f","slug":"131515696273-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुज के हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुज के हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। करौंदी गांव के अनुज शर्मा पर लोहे की रॉड से किए गए जानलेवा हमले के मामले में परशुराम सेना ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो परशुराम सेना आंदोलन करेगी।
कस्बे में हुई बैठक में परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल शर्मा एवं बेहट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकुश शर्मा ने कहा कि कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव करौंदी में जनेश्वर प्रसाद शर्मा के बेटे अनुज शर्मा पर आधा दर्जन युवकों ने लोहे की रॉड से हमला किया गया। वह गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी, कि यदि जल्द हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परशुराम सेना ब्राह्मण समाज के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। अंकुर शर्मा एवं विनय शर्मा ने कहा कि पुलिस को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में काका शर्मा, दीपक शर्मा, मुदित शर्मा, टोनी शर्मा, मनोज कुमार, सचिन शर्मा, लोकेश शर्मा, मोहित शर्मा आदि की मौजूदगी रही। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके संभावति ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।