{"_id":"5a0f29774f1c1bc9678bc52d","slug":"131510943095-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के बच्चों ने वाहन चलाया तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के बच्चों ने वाहन चलाया तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई : एसएसपी
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों को लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन दें। बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर स्कूली बच्चों की बजाय बच्चों के अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी बबलू कुमार शुक्रवार को मोहल्ला चंद्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को यातायात संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लाइसेंस बनने तक बच्चों के हाथों में वाहन न दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि जब तक बच्चों का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनता तब तक वाहन न चलाएं। हो सके तो साइकिल का प्रयोग करें क्योंकि शहर इतना बड़ा नहीं है जहां साइकिल से नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्कूलों की पार्किंग एवं स्कूलों के बाहर खड़े बच्चों द्वारा लाए वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी तथा जिन स्कूली बच्चों के पास लाइसेंस नहीं होगा, उन्हें पहली बार चेतावनी दी जाएगी तथा दूसरी बार बिना लाइसेंस के वाहन चलाते मिलने पर उनके वाहन सीज किए जाएंगे तथा उनके अभिभावकों पर जुर्माना किया जाएगा।