फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रणखंडी में राष्ट्ररक्षकों ने मौलाना अब्दुल लतीफ का पुतला फूंका

रणखंडी में राष्ट्ररक्षकों ने मौलाना अब्दुल लतीफ का पुतला फूंका

Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
रणखंडी में राष्ट्ररक्षकों ने मौलाना अब्दुल लतीफ का पुतला फूंका
राष्ट्र रक्षकों ने मौलाना अब्दुल लतीफ का पुतला फूंका
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सिद्ध पीठ बद्रीनाथ धाम पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले दारूल उलूम निसवा के मोहतमिम मौलाना अब्दुल लतीफ का शुक्रवार को रणखंडी गांव में राष्ट्र रक्षकों द्वारा पुतला फूंका गया। राष्ट्र रक्षकों ने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

शुक्रवार को रणखंडी में हिंदू जागरण मंच के जिला महासचिव अमित धीमान के नेतृत्व में राष्ट्र रक्षकों ने मौलाना अब्दुल लतीफ का पुतला फूंकते हुए कहा कि हिंदू विरोधी ताकतों को मंच मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। चेतावनी दी यदि प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान न लिया तो हिंदू जागरण मंच स्वयं संज्ञान लेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश फौजी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम को मजार बताना सस्ती लोकप्रियता हासिल करना है। बदरूद्दीन के वारिस अब्दुल लतीफ को अपने मजहब के विस्तार के लिए हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने मौलाना लतीफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल नहीं भेजा तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद राणा, चंद्रपाल, मनोज राणा, रामचंद्र, नंदन राणा, रामकुमार, अक्षय, संजीव, नीटू राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed