{"_id":"59ce9d6e4f1c1bf3538b5093","slug":"131506712942-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम मनोहरपुर में सस्ते गल्ले का राशन बाजार में बेचने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने आरोपी डीलर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
एसडीएम सदर संगीता को सूचना मिली थी कि ग्राम मनोहरपुर में सरकारी राशन को गरीबों में वितरित न करके बाजार में अवैध रूप से बेचा जा रहा है। एसडीएम सदर के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने 20 कट्टे गेहूं तथा 24 कट्टे चावल को बाजार में बेचने के लिए ले जाते हुए पकड़ा था। पूछताछ में पता चला था कि यह राशन ग्राम मनोहरपुर से लाया गया था। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने गांव मनोहरपुर की राशन डीलर के गोदाम में जांच की तो वहां राशन वितरण में गड़बड़ी पाई गई। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर सय्यारा बेगम तथा राशन की दुकान पर बैठने वाले नाजिम के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।