{"_id":"59a9afd74f1c1b46738b4c68","slug":"131504292823-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद रशीदिया में 7.45 बजे अदा की जाएगी बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद रशीदिया में 7.45 बजे अदा की जाएगी बकरीद की नमाज
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पिछले दो दिनों से बारिश होने के चलते ईदगाह कमेटी ने यह फैसला लिया है कि शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में अदा कराई जाएगी।
ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बताया कि तीन दिन पूर्व कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अगर बारिश नहीं रुकती तो ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह के बजाए मस्जिद रशीदिया में अदा कराई जाएगी। इसके लिए दारुल उलूम प्रबंधतंत्र को पत्र भेजकर निर्णय से अवगत कराया गया था। ताकि समय रहते वहां व्यवस्था की जा सकी। उन्होंने कहा कि दो दिनों से हो रही बारिश के चलते ईदगाह में पानी भर गया। जिस वजह से मस्जिद रशीदिया में सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई जाएगी। वहीं, जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज का वक्त सुबह आठ बजे रखा गया है।