{"_id":"597101b04f1c1b743d8b459c","slug":"131500578224-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारा हिंदुस्तान एक गुलदस्ते के समान: मोहतमिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारा हिंदुस्तान एक गुलदस्ते के समान: मोहतमिम
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। जहां दोनों ने आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए सभी धर्मों के जिम्मेदार लोगों से आगे आने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि हिंदुस्तान एक गुलदस्ते के समान है। इसकी खूबसूरती यही है कि इसमें रंग-बिरंगे फूल एक साथ फलते व फूलते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द को बढ़ावा देकर ही सांप्रदायिक शक्तियों को करारा जवाब दिया जा सकता है। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि देश की तरक्की के लिए आपसी एकजुटता व भाईचारे का होना बेहद जरूरी है। वर्तमान में जरूरत इस बात कि है कि देश में रहने वाले सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हुए देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे लोगों के मुंह पर करारा तमाचा मारने का काम करें। इस दौरान दोनों ने सभी धर्मों के लोगों से एकजुट होकर आपसी सौहार्द को ओर अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिका सभासद सैय्यद हारिस, हरिओम सिंघल, मौलाना मुकीमुद्दीन, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।