{"_id":"596671384f1c1ba16e8b45e9","slug":"131499885880-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस के परिवार ने सहारनपुर पहुंचकर लिया विकलांग बच्चे को गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएस के परिवार ने सहारनपुर पहुंचकर लिया विकलांग बच्चे को गोद
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। संकल्प विकलांग केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका से आए एक परिवार ने बच्चों को श्वांस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इतना ही नहीं एक विकलांग बच्चे को गोद लेकर जीवन भर उसकी पढ़ाई का पूर्ण खर्चा उठाने की जिम्मेदारी भी ली। परिवार के सदस्यों ने केंद्र के विकलांग, मंदबुद्धि और मूक बधिर बच्चों के अलावा मानव मंदिर पहुंचकर भी बुजुर्गों के साथ सुख दुख साझा किये और उन्हें कंबल बांटे।
रुपाली विहार स्थित केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका से आए शौर्य खन्ना ने एक विकलांग बच्चे की शिक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी ली। साथ ही सभी बच्चों को श्वांस मांपने के यंत्र, शिक्षण एवं कला सामग्री वितरित की। यूएस का यह परिवार पिछले दो वर्षों से विकलांग केंद्र के बच्चों की सेवा करता आ रहा है। यूएस से आई शालिनी खन्ना और उनका बेटे शौर्य ने कहा कि जीवन में मेकिंग ए डिफ्रेंस जरूरी है। उन्होंने संस्था में पढ़ रहे एक विकलांग बच्चे को गोद लिया। संस्था की सचिव डा. रेखा कुमार ने खन्ना परिवार के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारत आकर आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों की सेवा करना बेहद सराहनीय हैं। इस अवसर पर राकेश कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।