फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम

नगर निगम

Thu, 06 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
विधायक ने मौके पर जाकर साफ कराई सीवर लाइन
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र की मवीकलां, कांशीराम कॉलोनी, ताहरपुर और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की समस्याओं को विधायक ने अपने सामने दूर कराया।
रामपुर मनिहारान सीट से विधायक देवेंद्र निम बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलवाकर बंद पड़ी सीवर लाइन को साफ कराया। साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को अतिशीघ्र ठीक करने को कहा। इस दौरान वीरेंद्र चौधरी, विनोद पंवार, रघुराज सिंह, सन्नी, रोहित, राहुल, राधेश्याम, रामकुमार, सुनील, सागर, अनिल, प्रवीण, राजेश, आदित्य, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।


नाला निर्माण की मांग दोहराई
सहारनपुर। मोहम्मदपुर माफी हसनपुर के लोगों ने नाला निर्माण की मांग नगर निगम से की है। नगरायुक्त से मिलने नगर निगम पहुंची विजया कलानिया, पदमा आनंद, सुनीता, लीलावती, सुरेशो, संतोष, प्रवीन, बीरमति, कमला, कमलेश, उर्मिला, मंगला, रीना, शिक्षा आदि ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने की वजह से हसनपुर कदीम में भारी जलभराव रहता है। पिछले दिनों हुई बारिश से घरों में कमर तक पानी घुस गया था, जिसे बाल्टियों से बाहर निकाला गया। उन्होंने कबीर पंथ आश्रम से अंबेडकर गेट हसनपुर चुंगी तक नाला बनवाने की मांग नगरायुक्त से की है। शिकायत कर्ताओं में सुधा, चंदो, सोमवती, रेखा, उषा, राजवती, मुन्नी, राजो, सविता, गीता, बलदेई, सरिता, सोना, फूलमती, बाला आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed