{"_id":"5942df3a4f1c1bd63d8b4758","slug":"131497554746-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म रमाद में दिखेगा शहर का छोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म रमाद में दिखेगा शहर का छोरा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म रमाद में दिखेगा शहर का छोरा
सहारनपुर। शहर का कलाकार सौरभ अरोड़ा 16 जून को रिलीज हो रही फिल्म रमाद में नजर आएगा। फिल्म में सौरभ प्रमुख किरदार में नजर आएगा।
बेरीबाग निवासी हौजरी व्यवसायी राजकुमार अरोड़ा और सीमा अरोड़ा के पुत्र सौरभ की इस उपलब्धि पर शहरवासियों में हर्ष जताया। सेंट मैरी एकेडमी से शिक्षा ग्रहण करने के बाद सौरभ फिल्मी इंडस्ट्रीज में शहर का नाम चमका रहा है। इससे पहले सौरभ की शार्ट फिल्म ‘सबका साथ’ जो स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित थी, उसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस भी मिला है। यह फिल्म सौरभ द्वारा लिखी एवं एक्ट की गई हैं। रमाद फिल्म के निदेशक शंकर मेहरा हैं। फिल्म की शूटिंग एनसीआर में हुई हैं। फिल्म में सौरभ के साथ शिवांशु पांडेय, कपिल पाल, मिनाक्षी थापा, निपुण मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यशपाल भाटिया, अशोक चावला, राजकुमार चावला, संजय फुटेला, रवि जुनेेजा आदि ने सौरभ को बधाई दी।