फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों ने की लूट एवं हत्या की घटना के खुलासे की मांग

व्यापारियों ने की लूट एवं हत्या की घटना के खुलासे की मांग

Sun, 11 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने की लूट एवं हत्या की घटना के खुलासे की मांग
सहारनपुर। सहारनपुर व्यापार मंडल ने लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं एवं पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं का खुलासा न होने पर रोष जताया और डीआईजी को ज्ञापन देकर घटनाओं का शीघ्र खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में डीआईजी कार्यालय पहुंचे और बढ़ रही घटनाओं तथा मामलों का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पिकेट, थाने, चौकियों एवं वीआईपी क्षेत्रों के आसपास लगातार अपराध कर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देकर सीधे-सीधे पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इन घटनाओं को नहीं रोका गया तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा। पूर्व में अनेक ऐसी घटनाएं हो चुकीं हैं, जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। 15 दिन पूर्व दिलबाग पान मसाला व्यापारी के कर्मियों से 22 लाख की लूट की गई, इससे पूर्व दूध व्यापारी राकेश अरोड़ा की हत्या कर दी गई, लेकिन आज तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ। शीघ्र ही घटनाओं का खुलासा नहीं किया तो व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस संबंध में व्यापारियों ने डीआईजी को ज्ञापन सौंप कर मामलों के खुलासों की मांग की। मांग करने वालों में दिनेश सेठी, पंकज कालड़ा, विक्की दुआ, वीरेंद्र कुमार बहल, राजकुमार नरुला, योगेश दुआ, अनिल अरोड़ा, रस्मी धवन, शिव कुमार गौड़, नवीन मक्कड़, जसवंत सिंह बत्रा, बिट्टू बजाज, चंद्रमोहन अरोड़ा, राजीव फुटेला, जगदीश पपनेजा, प्राणनाथ कपूर, राकेश छाबड़ा, शुभम मित्तल, ओमप्रकाश अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, उमंग जैन, अशोक कालिया, विनीत कर्णवाल, अमित माहेश्वरी, दीपक जैन, विनय जिंदल शामिल रहे।
विज्ञापन

खुलासा न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed