{"_id":"5eaf033b8ebc3e90591e467e","slug":"13-people-won-the-battle-against-corona-saharanpur-news-mrt4802864132","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लोगों ने जीत लीं कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लोगों ने जीत लीं कोरोना से जंग
विज्ञापन
मिर्जापुर के कोविड-19 अस्पताल से रोगियों के ठीक होने पर उन्हें विदाई देती चिकित्सीय टीम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 लोगों ने जीत लीं कोरोना से जंग
बेहट/ छुटमलपुर (सहारनपुर)। ग्लोकल मेडिकल कालेज मिर्जापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती 12 रोगियों की रिपोर्ट गत दिवस नेगेटिव आने के बाद देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें से पांच को गागलहेड़ी क्वारंटीन सेंटर, छह को घर तथा संक्रमण फैलाने के एक आरोपी को जेल भेजा गया है। उधर फतेहपुर कोविड अस्पताल से भी इंडोनेशिया के एक जमाती को छुट्टी देकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
शनिवार की रात नौ बजे अस्पताल के इंचार्ज डा कपिल की अगुवाई में स्टाफ ने तालियों के बीच फूल भेंट कर छुट्टी पाने वाले रोगियों को विदाई दी। थाना मिर्जापुर प्रभारी वीरेशपाल गिरी ने बताया कि छुट्टी पाने वाले रोगियों में शामिल तीतरो सहारनपुर की जूलिया (60) पत्नी साजिद, सहारनपुर के शादाब (30), शम्सुर्रहमान, जेहरू (50), नुरूइल (17), शरीफ (28), अतीक (67), खैराबाद के जुनैद (25), पश्चिम बंगाल के शेरअली, इस्माइल (25) व अली हसन (27) को लार्ड कृष्णा गागलहेडी और होम क्वारंटीन में भेजा गया है। जबकि संक्रमण फैलाने के आरोपी यमुनानगर हरियाणा के इरफान (39) को फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मौके पर डॉ. योगेश, डॉ. रोहित शर्मा आदि चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।
फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल में भी गत दिवस रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इंडोनेशिया के जमाती 25 वर्षीय आमीन रहमतउल्लाह को संक्रमण फैलाने और वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद देश नहीं छोड़ने के आरोप में कोर्ट में पेश करने के बाद सहारनपुर के बाल सुधार गृह में बनी अस्थाई जेल में भेज दिया गया। उसे इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता ने पुष्प गुच्छ और फल देकर विदा किया। यहां नवनीत सैनी, नीरज राणा, सतबीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वार्ड से निकलते ही मांगा मोबाइल और पासपोर्ट
छुटमलपुर। 25 वर्षीय आमीन रहमतउल्ला ने छुट्टी होते ही सबसे पहले अपना मोबाइल और पासपोर्ट मांगा। इंचार्ज डा नवदीप ने बड़ी मुश्किल से समझाया कि वे पुलिस ने जब्त कर रखे हैं। वह केवल अरबी भाषा बोलना जानता है। अंग्रेजी और हिंदी के इक्का दुक्का शब्दों को समझ और बोल रहा था। अस्पताल के बारे में पूछने पर केवल इतना ही बताया कि डाक्टर अच्छा, खाना अच्छा। यहां से जाते वक्त उसे यह भी पता नहीं था कि उसका अगला ठिकाना जेल होगा।

फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल से इंडोनेशियाई जमाती को विदाई देते इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR