फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   126442 voters increased in gram panchayats in five years

ग्राम पंचायतों में पांच साल में बढ़ गए 126442 मतदाता

Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
126442 voters increased in gram panchayats in five years
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रही तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। बीते पांच साल में 1,26,442 मतदाता ग्राम पंचायतों में बढ़कर कुल मतदाताओं की संख्या 18,55,054 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन होने पर मतदाताओं के समक्ष सूची प्रदर्शित की गई। इससे पूर्व 27 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था, जिसके बाद दावे और आपत्तियां ली गई थीं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण होने पर आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2015 में जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था, तब 887 ग्राम पंचायतें थी, जिनमें से मुजफ्फराबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत छुटमलपुर, फतेहपुर भादो और रामपुर मनिहारान ब्लाक क्षेत्र में रामपुर ग्रामीण ग्राम पंचायत खत्म हो गईं। अब जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्धारित शेडयूल के अनुसार ही मतदाता सूची का प्रकाशन कराया गया है।
पांच साल में बढ़े मतदाता
ब्लॉक वर्ष 2015 वर्तमान अंतर
साढ़ौली कदीम 130923 143336 12413 वृद्धि
सरसावा 170053 189355 19302 वृद्धि
नकुड़ 152459 160825 8366 वृद्धि
गंगोह 188723 209102 20379 वृद्धि
नानौता 120144 131816 11672 वृद्धि
रामपुर मनिहारान 108144 113820 5676 वृद्धि
नागल 158590 170865 12275 वृद्धि
देवबंद 150134 164148 14014 वृद्धि
बलियाखेड़ी 158270 168054 9784 वृद्धि
पुंवारका 172298 187801 15503 वृद्धि
मुजफ्फराबाद 218874 215932 2942 कमी
योग 1728612 1855054 126442
ग्राम पंचायतें
साढ़ौली कदीम 84
सरसावा 103
नकुड़ 85
गंगोह 98
नानौता 56
रामपुर मनिहारान 54
नागल 74
देवबंद 64
बलियाखेड़ी 75
पुंवारका 93
मुजफ्फराबाद 98
योग 884
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed