फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पाबंदगी के साथ नमाज पढ़ने और कुरआन की तिलावत पर जोर दिया

पाबंदगी के साथ नमाज पढ़ने और कुरआन की तिलावत पर जोर दिया

Sun, 14 Apr 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पाबंदगी के साथ नमाज पढ़ने और कुरआन की तिलावत पर जोर दिया
नानौता (सहारनपुर)। गांव बुंदूगढ़ में आयोजित जलसे में उलमाओं द्वारा पाबंदगी के साथ नमाज पढ़ने व कुरान की तिलावत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर हाफिज बनने वाले मदरसा छात्र 15 वर्षीय शाहनूर की दस्तारबंदी भी की गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात में गांव बुंदूगढ़ के मदरसा दारुल उलूम इमदादिया कासमिया एजुकेशन सोसायटी में आयोजित जलसे में हजरत मौलाना शाहीन जमाली चतुर्वेदी ने कुरान पाक की तालीम हासिल करने पर जोर देते हुए कहा कि हमें इस्लामी तालीम को अपने जीवन में उतारना चाहिए ।
विज्ञापन

मदरसा के प्रबंधक मौलवी फुरकान खान ने कहा कि ईमान से बड़ी कोई दौलत नहीं है, जिसके दिल में ईमान और सीने में कुरान महफूज हो उससे बड़ा कोई दौलतमंद नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा जलसे में दौलतपुर से आए मौलाना मो. मुशर्रफ, मौलाना महफूज उर रहमान आदि उलमाओं द्वारा दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर हाफिज बनने वाले मदरसा छात्र 15 वर्षीय शाहनूर की दस्तारबंदी भी की गई।

मुजफ्फरनगर के ग्राम कूटेसरा निवासी मशहूर कारी एहसान मोहसिन द्वारा पढ़ाई की नात व कैराना मदरसा के कारी मो. साजिद खान की तिलावत के साथ शुरू हुए जलसे में हाजी मो. इस्लाम अंसारी, हाजी मो. जुनैद, हाफिज अनीस अंसारी, हाफिज मसूद अहमद, पूर्व प्रधान शाहनवाज अख्तर अब्बी, फिरासत खान सहित दूर-दराज से आए सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed