फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टैंपू पलटने से एक बच्ची सहित छह सवारियां घायल

टैंपू पलटने से एक बच्ची सहित छह सवारियां घायल

Tue, 26 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
टैंपू पलटने से एक बच्ची सहित छह सवारियां घायल
टैंपू पलटने से एक बच्ची सहित छह सवारियां घायल
विज्ञापन

नागल। मंगलवार की शाम नागल-देवबंद मार्ग पर सवारी से भरे टैंपू के पलटने से एक बच्ची और तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक टैंपू लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे नागल बस अड्डे से एक टैंपू सवारी लेकर देवबंद जा रहा था। जैसे ही वह बसेड़ा गांव के पास पहुंचा तो तेज गति से जा रही डीसीएम ने उसे साइड मार दी। इससे टैंपू सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घटना में वकीला पत्नी गफ्फार निवासी कुकावी, आमदा पत्नी इकबाल निवासी गांव पहाड़पुर, साबिर पुत्र काला निवासी अंबेहटा शेख व बबीता पत्नी सोनी, सोनी पुत्र बलजीत, सात वर्षीय सिमरन पुत्री सोनी निवासीगण ध्याना थाना देहात कोतवाली घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने सवारियों को बाहर निकालकर टैंपू को सीधा कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नागल सीएचसी में भरती कराया। जबकि हादसे के बाद चालक टैंपू लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed