{"_id":"5c76dd34bdec227368423143","slug":"121551293748-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समाख्या के लिए अपेक्षित बजट आवंटन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समाख्या के लिए अपेक्षित बजट आवंटन की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महिला समाख्या के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक देवेंद्र निम को ज्ञापन देकर महिला समाख्या कार्यक्रमों के लिए अपेक्षित बजट आवंटित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गत सात फरवरी को प्रदेश सरकार ने इसके लिए सिर्फ दो करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो नाकाफी हैं।
शहर के चंद्र
नगर स्थित भाजपा विधायक देवेंद्र निम के आवास पर पहुंचे महिला समाख्या के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि लगभग 30 वर्ष से महिला समाख्या कार्यक्रम कर रही हैं। प्रदेश भर में महिला संघ के कार्यक्रम के अंतर्गत 16,333 ग्राम पंचायत में लगभग 25 लाख महिलाओं का नेटवर्क है, जिसमें छह लाख महिलाओं का संगठित नेटवर्क है। सहारनपुर जनपद में ही 452 ग्राम पंचायतों में 8888 महिलाओं के साथ नारी अदालत, नारी संजीवनी आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2019- 20 हेतु प्रदेश के 30 जनपदों के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया गया था। इसके सापेक्ष 7 फरवरी को राज्य सरकार के बजट में महिला समाख्या कार्यक्रम हेतु मात्र दो करोड़ का बजट आवंटन किया गया है, जिससे योजनाओं का संचालन किया जाना संभव नहीं है। उनकी मांग है कि प्रस्तावित बजट 40 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में बीना, सुषमा, मांगी, बाला, राजदुलारी और हेमलता आदि मौजूद रहीं।